फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: EC ने भरोसा बढ़ाने के लिए उठाया कदम, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में शुरू किया EVM का बेतरतीब वितरण

Mon, 13 Oct 2025 06:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले चुनाव आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ईवीएम और वीवीपैट का बेतरतीब वितरण शुरू किया है। पहला आकस्मिक चयन राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया गया, दूसरा चयन मंगलवार तक होगा। 121 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 54,311 ईवीएम और 58,123 वीवीपैट इकाइयां भेजी गईं। पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होगा।
विज्ञापन
ईवीएम मशीनें - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले उम्मीदवारों के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। आयोग ने बेतरतीब तरीके से चुनी गई ईवीएम और पेपर ट्रेल इकाइयों का वितरण शुरू किया है। छह नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। 
विज्ञापन


आयोग ने सोमवार को बताया कि जिला चुनाव अधिकारियों ने ईवीएम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) के जरिए पहला आकस्मिक चयन किया, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि दूसरा आकस्मिक चयन मंगलवार तक किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: जयप्रकाश की धरती से उठी युवाओं की आवाज, पलायन और बेरोजगारी पर सवाल; इस बार इनसे उम्मीद की आस
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बताया कि पहले बेतरतीब तरीके से 54,311 मतपत्र इकाई (बैलेट यूनिट), 54,311 नियंत्रण इकाई (कंट्रोल यूनिट) और 58,123 वीवीपैट इकाईयों को 121 विधानसभा क्षेत्रों में वितरित किया गया। इनमें कुल 45,336 मतदान केंद्र शामिल हैं। 

बेतरतीब ढंग से चुनी गई ईवीएम और वीवीपैट की विधानसभावार सूची सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उनके जिलों के मुख्यालय पर दी गई। ये ईवीएम और वीवीपैट संबंधित विधानसभा के स्ट्रॉंग रूम में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रखे जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- घोटाले और जमीन हड़पना ही राजद का शासन मॉडल

चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची तय होने के बाद पहली बार बेतरतीब ढंग से चुनी गई मशीनों की सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी। चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें