फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Results: संजय राउत बोले- बिहार चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले नहीं; EC और BJP पर लगाया सांठगांठ का आरोप

Fri, 14 Nov 2025 03:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Bihar Results: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद ने कहा कि इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। यह महाराष्ट्र जैसा पैटर्न है। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर सांठगांठ का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी सांसद - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। इस बीच, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर अपना 'राष्ट्रीय एजेंडा' पूरा किया है। राउत ने यह भी कहा कि बिहार के ये नतीजे 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तरह ही हैं, जहां सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना और राकांपा) को बड़ी जीत मिली थी।
विज्ञापन


बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए बिहार में बहुमत से कहीं आगे नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में 243 सीट में से 180 से ज्यादा सीट पर एनडीए मजबूत बढ़त बनाए हुए था। इसी के साथ यह भी माना जा रहा था कि भाजपा अब तक की अपनी सबसे बड़ी सीट संख्या हासिल कर सकती है। राउत ने एक्स पर कहा कि बिहार के नतीजों में 'महाराष्ट्र पैटर्न' साफ नजर आ रहा है। उनका इशारा 2024 के महाराष्ट्र चुनाव की तरफ था, जिसमें विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को हार झेलनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: बिहार नतीजों पर अखिलेश यादव का बयान: SIR ने बिहार में जो खेल किया, वो यूपी और बाकी जगह नहीं हो पाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हैरान होने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग और भाजपा जिस तरह हाथ मिलाकर राष्ट्रीय एजेंडा चला रहे हैं, ऐसे में अलग नतीजे की उम्मीद ही बेकार थी। यह बिल्कुल महाराष्ट्र जैसा पैटर्न है। राउत ने आगे आरोप लगाया कि जो गठबंधन सत्ता में आने की उम्मीद कर रहा था, उसे '50 सीटों से भी नीचे धकेल दिया गया है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें