फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM नीतीश को PM मोदी ने दी बधाई, वैशाली में RJD समर्थकों का प्रदर्शन

Thu, 27 Jul 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : self
विज्ञापन
बिहार में महागठबंधन की सरकार के सत्ता से बाहर होते ही पूरे राज्य में बवाल शुरू हो गया है। नीतीश कुमार  के इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगरमियां बढ़ गई हैं और नेताओं की बयानबाजी लगातार जारी है। नीतीश के अलग होने पर कांग्रेस ने भी विरोध जाहिर किया है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नीतीश कुमार उनसे मिले थे और उन्होंने उन्हें धोखा दिया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 6वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बढ़ाई दी। Congratulations to @NitishKumar ji & @SushilModi ji. Looking forward to working together for Bihar’s progress & prosperity. — Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2017
नीतीश के इस कदम पर कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़के का कहना है कि जिन-जिन राज्यों में विपक्ष की सरकार हैं वहां बीजेपी उन्हें गिराने की हर कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

  BJP tried all tactics to destabilize states where opposition had Government: Mallikarjun Kharge,Congress #NitishKumar pic.twitter.com/2NQ9iK52An — ANI (@ANI_news) July 27, 2017


बीजेपी के नेता का कहना है कि लालू जी बेचैन हैं और उनकी खुद की पार्टी में विरोध होने वाला है।
  Lalu ji bechaini mein hain, unki khud ki party mein vidroh hone waala hai:Nitin Naveen,BJP pic.twitter.com/hDdkK26Tuj — ANI (@ANI_news) July 27, 2017


आरजेडी के नेता जेपी यादव का कहना है कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएगी और दूसरी पार्टियों से भी बातचीत करेगी। वहीं आरोपों का जवाब देते हुए जेडी (यू) नेता संजय सिंह का कहना है कि कोई नीतीश जी के ऊपर दाग नहीं लगा सकता। हमारी पार्टी अपनी राय रखेगी और न्यायलय तक इसको घसीटेगी।
  Koi Nitish je upar daag nahi laga sakta, humari party apni raai rakhegi aur nyalay tak isko ghaseetegi: Sanjay Singh,JDU on RJD allegations pic.twitter.com/NLoKxUIp5V — ANI (@ANI_news) July 27, 2017


बुधवार रात से ही आरजेडी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में प्रदर्शन के लिए उतर आए हैं। इसी कड़ी में उत्तरी बिहार को राजधानी पटना से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु को आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है, इसकी वजह से उत्तरी बिहार के अधिकतर हिस्से से संपर्क कट गया है।

वहीं, दूसरी ओर नीतीश कुमार सुबह 10 बजे नई सरकार के मुखिया के तौर पर शपथ लेंगे, जिसमें पुराने साथी आरजेडी की जगह बीजेपी उनके साथ खड़ी होगी। सुबह 10 बजे ही सुशील मोदी भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जो पिछली जेडीयू-बीजेपी सरकार में भी उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।

बिहार में सुबह 10 बजे जेडीयू-बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण, नीतीश फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के देर रात सरकार से इस्तीफे की वजह से आरजेडी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद आधी रात को ही लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने समर्थकों के साथ राज भवन की ओर कूच किया। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से राज्यपाल को उन्हें सरकार बनाने का मौका देना चाहिए। इससे पहले उन्होंने सुबह 11 बजे राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था, पर तेजस्वी ने कहा कि 10 बजे नीतीश कुमार के शपथ ले लेने के बाद राज्यपाल से मिलने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

तेजस्वी यादव ने आरजेडी कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों से भी विरोध प्रदर्शन में उतरने की अपील की है। इसी कड़ी में जगह जगह आरजेडी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी सेतु को ब्लॉक कर दिया है।
  RJD supporters block Mahatma Gandhi Setu, connecting north Bihar with Patna, over #NitishKumar's resignation and forming govt with the BJP. pic.twitter.com/CpL9CfSd6V — ANI (@ANI_news) July 27, 2017
आरजेडी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वजह से वाहनों के पहिए जहां-तहां थम गए हैं।
  Patna: Vehicles stuck in traffic jam as RJD supporters block Mahatma Gandhi Setu, connecting north Bihar with Patna #NitishKumar pic.twitter.com/euXG3ZkrLE — ANI (@ANI_news) July 27, 2017
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

nitish kumar
इससे पहले, बड़ा राजनीतिक धमाका करते हुए बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया। इस्‍तीफे के बाद तेजी से बदले घटनाक्रम में बीजेपी ने नई सरकार बनाने के लिए जेडीयू को समर्थन देने का ऐलान किया। जिसके बाद जेडेयू-बीजेपी ने आधी रात राज्यपाल केसी त्रिपाठी से मुलाकात कर 132 विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

आज सुबह 10 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और भाजपा के सुशील मोदी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार के बाकी मंत्री बहुमत परीक्षण के बाद शपथ लेंगे। इससे पहले खबर थी कि वे शाम को पांच बजे शपथ लेंगे। नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं। 

अपने इस्तीफे का ठीकरा राजद नेता लालू यादव पर फोड़ते हुए नीतीश ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मुद्दे पर लालू कुछ करना नहीं चाहते थे। तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर महागठबंधन में लंबे समय से खींचतान चल रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें