हाजीपुर से रामविलास के भाई पशुपतिनाथ पारस 38 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद के शिवचंद्र राम से उनका मुकाबला है।
बेगूसराय में गिरिराज सिंह(GirirajSingh) 63 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां रुझानों के अनुसार, जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके कन्हैया कुमार(Kanhaiya Kumar) काफी पीछे चल रहे हैं।
बिहार में एनडीए 27 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा, जदयू और लोजपा के बरक्स महागठबंधन का रुझानों में बड़ी मुश्किल से खाता खुला है। यहां पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती आगे चल रही है, जबकि निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं।
बिहार में 20 सीटों पर भाजपा की अगुआई में एनडीए(BJP+) आगे चल रही है। गया से हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी(jitan Ram Manjhi) पीछे चल रहे हैं। मांझी जब नीतीश के साथ थे, तब मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह(Giriraj Singh) आगे, कन्हैया(Kanhaiya Kumar) और तनवीर हसन पीछे चल रहे हैं।
बिहार में भाजपानीत एनडीए सात सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेसनीत महागठबंधन दो सीटों पर आगे चल रही है।