पटना में विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने हाजीपुर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक शर्मा के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों की नकदी और आभूषण जब्त किए गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक शर्मा के खिलाफ एक करोड़ 6 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विजिलेंस विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हमने छापेमारी की है जिसमें लगभग 2 करोड़ से ज़्यादा रुपए, आभूषण, बैंक के पासबुक, अहम दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं।