फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : गृह विभाग के आदेश पर जेलों में छापेमारी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड व नकदी जब्त

Sun, 05 Jan 2020 11:29 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह (जेल) विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि बिहार की विभिन्न जेलों में रविवार को छापेमारी की गई। छापेमारी में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और नकदी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


छापेमारी गृह विभाग के निर्देश पर रविवार को राज्य के सभी जिलों में स्थित केंद्रीय, मंडलीय और उप मंडलीय जेलों में की गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि इस छापेमारी में कुल 23 मोबाइल फोन, 16 मोबाइल चार्जर, 11 सिम कार्ड, खैनी, चुनौटी (खैनी रखन में इस्तेमाल होने वाली छोटी डिब्बी) और 6385 रुपये नकद जब्त किये गए।

छापेमारी तीन जनवरी को वैशाली जिले के हाजीपुर जेल में एक विचाराधीन कैदी की एक अन्य कैदी द्वारा की गई हत्या के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों में की गई। जिन जेलों से ये सामान बरामद किये गए उनमें मुजफ्फरपुर, मोतिहारी (केंद्रीय जेल), सीतामढ़ी, हाजीपुर, नवादा, शिवहर, सहरसा, जहानाबाद (मंडलीय जेल) और बाढ़ (उप मंडलीय जेल) शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि 6,385 रुपये नकद हाजीपुर मंडलीय जेल से बरामद किये गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोषी जेल अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी क्योंकि उनकी लापरवाही से ये सामान जेल में गए। उन्होंने बताया कि उन कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई जिनसे ये प्रतिबंधित सामान जब्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें