फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Exit Poll: कांग्रेस-राजद का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल; भाजपा बोली- विकास पर जनता ने लगाई मुहर

Wed, 12 Nov 2025 08:48 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bihar Exit Poll: एग्जिट पोल के बाद बिहार की सियासत चरम पर है। दोनों गठबंधन, एनडीए और महागठबंधन, अपने-अपने पक्ष में जीत का दावा कर रहे हैं। अब सबकी नजरें 14 नवंबर को आने वाले वास्तविक नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बिहार की सत्ता में कौन काबिज होगा। पढ़ें, दोनों गठबंधनों के नेताओं की प्रतिक्रिया...
विज्ञापन
एग्जिट पोल पर महागठबंधन और एनडीए का दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां भाजपा और एनडीए नेताओं ने इन नतीजों को अपनी जीत का संकेत बताया, वहीं कांग्रेस और राजद नेताओं ने एग्जिट पोल को 'महज अटकल' बताते हुए भरोसा जताया है कि असली नतीजे 14 नवंबर को महागठबंधन के पक्ष में आएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस बोली- एग्जिट पोल भरोसेमंद नहीं
कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा, 'एग्जिट पोल कभी सटीक नहीं होते। ये सिर्फ एक अनुमान होते हैं कि क्या हो सकता है। इन्हें अंतिम नतीजा मान लेना सही नहीं होगा।' वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'मैं एग्जिट पोल पर अभी टिप्पणी नहीं करूंगी। जब नतीजे आएंगे, तब बात करेंगे। लेकिन बिहार ने इस बार सबक सिखाने का फैसला किया है, क्योंकि उसके मताधिकार के साथ छेड़छाड़ हुई है। मुझे पूरा यकीन है कि महागठबंधन की ही सरकार बनेगी।'
 
विज्ञापन

राजद का दावा- सच्चाई एग्जिट पोल को झुठलाएगी
राजद प्रवक्ता मृ्त्युजंय तिवारी ने कहा, 'एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं और इस बार भी होंगे। जनता ने एनडीए के खिलाफ वोट दिया है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान किया है। जो लोग एग्जिट पोल देखकर भ्रम में हैं, वे रहें, सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी।'
जनता का रुझान ही बताएगा एग्जिट पोल- अशोक चौधरी
वहीं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, 'एग्जिट पोल तो वही बताएगा जो जनता का भाव हा या रुझान है... हम भी कई विधानसभाओं का दौरा कर रहे थे और बता रहे थे कि चौकाने वाले नतीजे आएंगे... 2010 का जो स्ट्राइक रेट रहा है उससे भी हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'
 

भाजपा का दावा- जनता ने विकास पर मुहर लगाई
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'लंबी वोटिंग कतारें पहले ही बता रही थीं कि एनडीए सरकार बनेगी। एग्जिट पोल भी यही दिखा रहे हैं। बिहार की जनता ने पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और विकास के लिए वोट किया है। राहुल गांधी पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने काफी प्रगति की है। जनता को विश्वास है कि बिहार का भविष्य इन्हीं के हाथों में सुरक्षित है। जनता ने फिर से एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस और राजद की दोस्ती सिर्फ दिखावटी है।'
पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, 'एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं। 2005 से नीतीश कुमार ने बिहार को बदला है। हमें जनता पर और अपने विकास कार्यों पर भरोसा है। एनडीए और भाजपा निश्चित रूप से जीत का परचम लहराएंगे।'
 
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ है, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। वहीं मतदान की प्रतिशत की बात की जाए तो पहले चरण में जहां 65.08 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं दूसरे चरण में बंपर 68.69 वोटिंग हुई है। राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें