फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Results: बिहार चुनाव की जीत पर PM मोदी का अनोखा जश्न, कार्यकर्ताओं के अभिवादन में लहराया गमछा

Fri, 14 Nov 2025 08:04 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए बिहारी स्टाइल में अपने गले के गमछे को लहराना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बिहार नतीजों पर गमछा लहराया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। पीएम मोदी के कार्यालय पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए बिहारी स्टाइल में अपने गले के गमछे को लहराना शुरू कर दिया। पीएम मोदी के ऐसा करते ही भाजपा कार्यालय में मौजूद कई कार्यकर्ताओं ने इसी स्टाइल में उनका अभिवादन किया। 
 

भाजपा कार्यालय में मना बिहार चुनाव की जीत का जश्न

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए सभी साथियों- जय छठी मैया। ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास... बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम NDA के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है - फिर एक बार NDA सरकार।''

पीएम मोदी ने बिहार की जनता का जताया आभार

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना।''

 
विज्ञापन

बिहार में बना सकारात्मक MY फॉर्मूला

पीएम मोदी ने कहा, ''बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला MY Formula बनाया था। लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक 'MY Formula दिया है, और ये है - महिला और यूथ।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें