फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result: अंग-तिरहुत से मिथिलांचल तक सभी छह क्षेत्रों में NDA का दबदबा, 49 में 48 सीटें जीतीं

Sat, 15 Nov 2025 05:12 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव में लोकप्रिय लोकगायिका व भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर (25) ने अलीनगर सीट से शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। वह 11,730 वोटों के अंतर से विजयी रहीं, साथ ही बिहार की सबसे युवा विधायक बन गईं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा की महिलाएं एनडीए की जीत का जश्न मनाती हुईं। - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव में एनडीए की लहर किसी क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं थी। गठबंधन ने इस बार राज्य के सभी छह क्षेत्रों अंग प्रदेश, भोजपुर, मगध, मिथिलांचल, सीमांचल और तिरहुत में बादशाहत कायम की। तिरहुत में राजग ने विपक्ष का करीब-करीब सूपड़ा साफ कर दिया। यहां उसे 49 में 48 सीटें मिलीं। बीते चुनाव में राजग को इस क्षेत्र में 31 सीटें हासिल हुई थी। सीमांचल में भी इस गठबंधन को मुस्लिम मतों में बिखराव का लाभ मिला।

विज्ञापन


अंग प्रदेश में 25 सीटें, महागठबंधन को बड़ा नुकसान
राजग ने अंग प्रदेश की 27 में से 25 सीटों पर कब्जा किया। बीते चुनाव में भी इस क्षेत्र में राजग को विपक्षी महागठबंधन पर बड़ी बढ़त हासिल थी। हालांकि इस बार राजग को सात सीटों का लाभ हुआ जबकि महागठबंधन को छह सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। 

भोजपुर-मगध में भी NDA का जलवा
भोजपुर की 46 सीटों में से राजग के हिस्से 38 सीटें आई। बीते चुनाव में यहां महागठबंधन राजग पर भारी था। इस बार यहां भाजपा को 27 ज्यादा मिलीं। राजग ने महागठबंधन का गढ़ माने जाने वाले मगध में भी जबर्दस्त कामयाबी हासिल की। इस क्षेत्र की 47 में से 37 सीटों पर राजग ने कब्जा किया। बीते चुनाव के मुकाबले यह संख्या 20 अधिक है। सत्तारूढ़ गठबंधन ने मिथिलांचल में न सिर्फ अपनी पुरानी धमक बरकरार रखी, बल्कि 7 अतिरिक्त सीटें जीत कर महागठबंधन को करारा झटका दिया। इस क्षेत्र की 50 में से 40 सीटों पर राजग को जीत हासिल हुई।

सीमांचल में भी दिखा जादू

विज्ञापन

राजग को इस बार मुस्लिम बहुल सीमांचल में भी बीते चुनाव की तुलना में अधिक सफलता मिली। इस क्षेत्र की 24 में से 14 सीटें जीत कर राजग ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया। बीते चुनाव में राजग को यहां 12 सीटें मिली थी। यहां महागठबंधन को तीन सीटों का नुकसान हुआ।

28 महिलाओं ने मारी बाजी
 
विधानसभा क्षेत्र विजेता उम्मीदवार पार्टी
अलीनगर मैथिली ठाकुर भाजपा
गैगाघाट कोमल सिंह जदयू
गोबिंदपुर पूर्णिमा यादव लोजपा
औराई रामा निषाद भाजपा
बाबूबरही मीना कुमारी भाजपा
बलरामपुर संगीता देवी लोजपा आर
बाराचट्टी ज्योति देवी हम
बेतिया रेणु देवी भाजपा
बोचहन बेबी कुमारी लोजपा
चकाई सावित्री देवी राजद
छपरा छोटी कुमारी भाजपा
धमदहा लेसी सिंह जदयू
गोबिंदपुर बिनीता मेहता लोजपा
इमामगंज दीपा कुमारी हम
जमुई श्रेयसी सिंह भाजपा
केसरिया शालिनी मिश्रा जदयू
कोरहा कविता देवी भाजपा
नरपतगंज देवंती यादव भाजपा
नवादा विभा देवी जदयू
परिहार गायत्री देवी भाजपा
परसा करिश्मा राजद
फूलपरास शीला कुमारी जदयू
प्राणपुर निशा सिंह भाजपा
सासाराम स्नेहलता आरएलएम
शिवहर श्वेता गुप्ता जदयू
त्रिवेणीगंज सोनम रानी जदयू
वारसलीगंज अरुणा देवी भाजपा
 

मैथिली ठाकुर बिहार की सबसे युवा विधायक
चुनाव में लोकप्रिय लोकगायिका व भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर (25) ने अलीनगर सीट से शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। वह 11,730 वोटों के अंतर से विजयी रहीं, साथ ही बिहार की सबसे युवा विधायक बन गईं।

इस बार हुआ ऐतिहासिक मतदान
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ और इसमें 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक है। 2025 के चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग प्राणपुर (कटिहार) विधानसभा में 81.02 प्रतिशत हुई, तो वहीं सबसे कम वोटिंग पटना जिले की कुम्हरार विधानसभा सीट पर दर्ज की गई।

महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.78, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.98 रहा। सात जिलों में महिलाओं ने पुरुषों से 14 प्रतिशत अधिक मतदान किया। 10 अन्य जिलों में यह अंतर 10 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा। सुपौल में यह अंतर सबसे ज्यादा रहा, जहां 83.69 प्रतिशत महिला और 62.98 प्रतिशत पुरुष वोटरों ने मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें