कब है बिहार में चुनाव
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
- पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा।
- दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा।
- सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब जानें जिले के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला पटना भी है। पटना जिला छह अनुमंडल और 23 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 14 विधानसभा सीट हैं। इनमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज मनेर विधानसभा सीट की बात करेंगे। मनेर सीट पर पहली बार चुनाव 1952 में चुनाव हुआ था
कब कौन-कौन जीता चुनाव
1952- कांग्रेस के रामेश्वर प्रसाद शास्त्री को जीत मिली।
1957- भाकपा के श्रीभगवान सिंह को जीत मिली।
1962- कांग्रेस के बुद्धदेव सिंह को जीत मिली।
1967- निर्दलीय उम्मीदवार राम नगीना सिंह को जीत मिली।
1969- कांग्रेस के महाबीर गोप को जीत मिली।
1972- कांग्रेस (ओ) के राम नगीना सिंह को जीत मिली।
1977 - जनता पार्टी के सूर्यादेव सिंह को जीत मिली।
1980 - निर्दलीय उम्मीदवार राम नगीना सिंह को जीत मिली।
1984- राम नगीना सिंह के निधन के बाद से इस सीट से कांग्रेस की राजमती देवी को जीत मिली।
1985- कांग्रेस की राजमती देवी को जीत मिली।
1990- कांग्रेस के श्रीकांत निराला को जीत मिली।
1995- श्रीकांत निराला जनता दल के टिकट पर जीते।
2000- समता पार्टी के भाई बीरेंद्र को जीत मिली।
फरवरी 2005- राजद के श्रीकांत निराला को जीत मिली।
अक्तूबर 2005- राजद के श्रीकांत निराला को जीत मिली।
2010- राजद के भाई वीरेंद्र को जीत मिली।
2015- राजद के भाई वीरेंद्र को जीत मिली।
2020- राजद के भाई वीरेंद्र लगातार तीसरी और कुल चौथी बार मनेर विधानसभा से जीते।
इस बार किनके बीच मुकाबला?
चार बार के विधायक भाई विरेंद्र एक बार फिर राजद के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, एनडीए की ओर से लोजपा (आर) के जीतेंद्र यादव किस्मत आजमा रहे हैं। जनसुराज की ओर संदीप कुमार सिंह मैदान में हैं। कुल मिलाकर 13 उम्मीदवार मनेर सीट पर मैदान में हैं।