फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण: रूपा रोकेंगी रामानंद का 'रथ' या लगेगा जीत का चौका, ऐसा है फतुहा सीट का चुनावी इतिहास

Sat, 01 Nov 2025 06:37 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात फतुहा सीट की करेंगे। इस सीट पर 2020 में राजद के डॉ. रामानंद यादव को जीत मिली थी।  

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। सियासी दलों का प्रचार भी पूरे जोर पर है। हर दल ने वादों का पिटारा भी खोल दिया है। नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज फतुहा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से इस बार लोजपा (आर) की रूपा कुमारी को टिकट मिला है। वहीं, राजद ने एक बार फिर रामानंद यादव को टिकट दिया है। 

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब जानें जिले के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला पटना भी है। पटना जिला छह अनुमंडल और 23 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 14 विधानसभा सीटें हैं। इनमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज फतुहा विधानसभा सीट की बात करेंगे। फतुहा सीट पर पहली बार चुनाव 1957 में चुनाव हुआ था। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव

1957-  प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के शिवमहादेव प्रसाद को जीत मिली।

1962-  कांग्रेस के कोलेश्वर दास को जीत मिली। 

1967-  जनसंघ के आर. सी प्रसाद को जीत मिली। 

1969-  कांग्रेस के कोलेश्वर दास को जीत मिली।

1972- जनसंघ के कामेश्वर पासवान को जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी के कामेश्वर पासवान को जीत मिली।

1980, 1985, 1990, 1995: पुनित राय को लगातार चार बार जीत मिली। पुनित 1980 में जनता पार्टी (सेक्युलर), 1985 में लोकदल, 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर जीते। 

2000-  राजद के दिनेश चौधरी को जीत मिली। 

2003- राजद के ओम प्रकाश पासवान को जीत मिली। 

फरवरी 2005- जदयू के सरयुग पासवान को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005- जदयू के सरयुग पासवान को जीत मिली। 

2009- जदयू के अरुण मांझी को जीत मिली। 

2010-  राजद के डॉ. रामानंद यादव को जीत मिली।  

2015-  राजद के डॉ. रामानंद यादव  को जीत मिली। 

2020-   राजद के डॉ. रामानंद यादव तीसरी बार फतुहा विधानसभा से जीते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें