बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात दीघा सीट की करेंगे। इस सीट पर 2020 में भाजपा के संजीव चौरसिया को जीत मिली थी।
बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस हफ्ते पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले हर दल ने वादों का पिटारा भी खोल दिया है। नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज दीघा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से भाजपा ने एक बार फिर संजीव चौरसिया को टिकट दिया है। वहीं, भाकपा (माले ) ने दिव्या गौतम और जनसुराज ने रितेश रंजन को चुनावी मैदान में उतरा है।
कब है बिहार में चुनाव
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
अब जानें जिले के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला पटना भी है। पटना जिला छह अनुमंडल और 23 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 14 विधानसभा सीटें हैं। इनमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज दीघा विधानसभा सीट की बात करेंगे। दीघा सीट पर पहली बार चुनाव 2010 में चुनाव हुआ था।
2010: जदयू को मिली जीत
2010 के चुनाव में दीघा सीट से जदयू की पूनम देवी को जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंने लोजपा के सत्या नंद शर्मा को 60,462 वोट से हराया था। पूनम देवी को कुल 81,247 वोट मिले। वहीं, सत्यानंद शर्मा को 20,785 वोट मिले।
2015: भाजपा को मिली जीत