फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण : भाजपा ने पांच बार के विधायक का टिकट काटा, 'टाइगर' बचाएंगे गढ़ या बदलेगा आरा का चुनावी समीकरण

Wed, 22 Oct 2025 12:32 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात आरा सीट की करेंगे। इस सीट पर 2020 में भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह जीते थे। 

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पहले चरण के लिए किस सीट पर कौन मुकाबले में है, यह भी तय हो गया है। दूसरे चरण में 23 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। तब यह तय हो जाएगा कि बिहार विधानसभा के लिए कुल कितने चेहरे किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज आरा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से भाजपा की ओर से संजय सिंह टाइगर को टिकट मिला है। वहीं, भाकपा (माले) से कयामुद्दीन अंसारी मैदान में हैं। इस चुनाव में आरा सीट से कुल 13 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 

विज्ञापन

भाजपा ने इस बार पांच बार के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। 78 साल के अमरेंद्र प्रताप सिंह की उम्र को टिकट नहीं मिलने का कारण बताया जा रहा है। उनकी जगह पार्टी ने संजय सिंह टाइगर को टिकट दिया है। संजय 2010 में पास की संदेश सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। 

Trending Videos

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब जानें जिला के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला भोजपुर भी है। भोजपुर जिला तीन अनुमंडल और 14 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीट हैं। इनमें संदेश, बरहरा, आरा,अगिआंव(एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज आरा विधानसभा सीट की बात करेंगे। आरा विधानसभा सीट से 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- कांग्रेस के रंग बहादुर प्रसाद को जीत मिली। 

1957- कांग्रेस के रंग बहादुर प्रसाद को जीत मिली।

1962- कांग्रेस की सुमित्रा देवी को जीत मिली। 

1967-  आरा सीट से कांग्रेस की सुमित्रा देवी को दोबारा जीत मिली। 

1969- संसोपा के राम अवधेश कुमार को जीत मिली। 

1972- कांग्रेस की सुमित्रा देवी को जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी की टिकट से सुमित्रा देवी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।


1980 -  कांग्रेस (आई) के एस. एम ईशा को जीत मिली। 

1985-   कांग्रेस (आई) के एस. एम ईशा को जीत मिली। 

1990 -  जनता दल के वशिष्ठ नारायण सिंह को जीत मिली। 

1995-   जनता दल के अब्दुल मलिक को जीत मिली। 

2000- भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह को जीत मिली। 

फरवरी 2005- भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह को आरा से दोबारा जीत मिली।  

अक्तूबर 2005- भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह को जीत मिली।  

2010-  भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह को जीत मिली।  

2015-  राजद के मोहम्मद नवाज आलम को जीत मिली। उन्होंने लगातार चार बार से जीत रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह को हरा दिया। 

2020- भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह को जीत मिली। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें