बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात अगिआंव सीट की करेंगे। 2024 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में यहां से भाकपा (माले) के शिव प्रकाश रंजन जीते थे।
बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पहले चरण के लिए किस सीट पर कौन मुकाबले में है, यह भी तय हो गया है। दूसरे चरण में 23 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। तब यह तय हो जाएगा कि बिहार विधानसभा के लिए कुल कितने चेहरे किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज अगिआंव विधानसभा सीट की बात करेंगे।
कब है बिहार में चुनाव
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
अब जानें जिले के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला भोजपुर भी है। भोजपुर जिला तीन अनुमंडल और 14 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीट हैं। इनमें संदेश, बड़हरा, आरा,अगिआंव(एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज अगिआंव विधानसभा सीट की बात करेंगे। अगिआंव विधानसभा सीट से 2010 में पहली बार चुनाव हुआ था।
2010- भाजपा को जीत मिली।
2010 के चुनाव में भाजपा के शिवेश कुमार को जीत मिली। उन्होंने राजद के सुरेश पासवान को 5,249 वोट से हराया। शिवेश कुमार को कुल 29,257 वोट मिले। वहीं, सुरेश पासवान को कुल 24,008 वोट मिले।
2015- जदयू को जीत मिली।
2015 के चुनाव में जदयू के प्रभुनाथ प्रसाद को जीत मिली। उन्होंने भाजपा के शिवेश कुमार को 14,704 वोट से हराया। प्रभुनाथ प्रसाद को कुल 52,276 वोट मिले। वहीं, शिवेश कुमार को 37,572 वोट मिले।
2020- भाकपा (माले) को जीत मिली