फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण: 2020 में जीतने वाले को आजीवन कारावास, 2024 का विजेता फिर मैदान में, अगिआंव का ऐसा चुनाव इतिहास

Wed, 22 Oct 2025 03:31 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात   अगिआंव सीट की करेंगे। 2024 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में यहां से भाकपा (माले) के शिव प्रकाश रंजन  जीते थे। 

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पहले चरण के लिए किस सीट पर कौन मुकाबले में है, यह भी तय हो गया है। दूसरे चरण में 23 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। तब यह तय हो जाएगा कि बिहार विधानसभा के लिए कुल कितने चेहरे किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज अगिआंव विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब जानें जिले के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला भोजपुर भी है। भोजपुर जिला तीन अनुमंडल और 14 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीट हैं। इनमें संदेश, बड़हरा, आरा,अगिआंव(एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज अगिआंव विधानसभा सीट की बात करेंगे। अगिआंव विधानसभा सीट से 2010 में पहली बार चुनाव हुआ था। 

2010-  भाजपा को जीत मिली। 

2010 के चुनाव में भाजपा के शिवेश कुमार को जीत मिली। उन्होंने राजद के सुरेश पासवान को 5,249 वोट से हराया। शिवेश कुमार को कुल 29,257 वोट मिले। वहीं, सुरेश पासवान को कुल 24,008 वोट मिले।
 

2015-   जदयू को जीत मिली। 

2015 के चुनाव में जदयू के प्रभुनाथ प्रसाद को जीत मिली। उन्होंने भाजपा के शिवेश कुमार को 14,704 वोट से हराया। प्रभुनाथ प्रसाद को कुल 52,276 वोट मिले। वहीं, शिवेश कुमार को 37,572 वोट मिले। 

विज्ञापन

2020-  भाकपा (माले) को जीत मिली

  • 2020 के चुनाव में भाकपा (माले) के मनोज मंजिल को जीत मिली। उन्होंने जदयू के प्रभुनाथ प्रसाद को 48,550 वोट से हराया। मनोज मंजिल को कुल 86,327 वोट मिले। वहीं, प्रभुनाथ प्रसाद को 37,777 वोट मिले। 
  • 2024 की शुरुआत में एक मामले में मनोज मंजिल को आजीवन कारावास की सजा हुई। इसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई। मंजिल की सदस्यता जाने के बाद अगिआंव सीट पर उपचुनाव हुए। इस चुनाव में भाकपा (माले) के शिव प्रकाश रंजन को जीत मिली। शिव प्रकाश को कुल 73191 वोट मिले। वहीं, जदयू के प्रभुनाथ प्रसाद को 43,334 वोट मिले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें