बिहार चुनाव को लेकर भाकपा-माले ने महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी अपनी पहली सूची वापस ले ली है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि कुछ सीटों पर अब भी बातचीत जारी है, और अंतिम सूची प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की जाएगी। पहले जारी सूची में दिव्या गौतम, अजीत कुशवाहा और अरुण सिंह जैसे नाम शामिल थे।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल भाकपा-माले (सीपीआई-एमएल) ने मंगलवार को पहली सूची जारी थी, हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। पार्टी ने मीडिया में चल रही सूची को लेकर बयान जारी किया है। भाकपा-माले की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, हमारी कुछ और सीटों पर वार्ता चल रही है। सूची का प्रकाशन एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जायेगा।
विज्ञापन
बता दें कि इस सूची में कुल 18 उम्मीदवारों के नाम सामने आए थे। जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम को दीघा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था। डुमरांव सीट से अजीत कुशवाहा और काराकाट से अरुण सिंह को मैदान को टिकट दिया गया था। ध्यान रहे कि बिहार में भाकपा-माले महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के साथ चुनाव लड़ रही है।
महागठबंधन के बीच अभी सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अधिकतर सीटों पर सहमति बन गई है। कांग्रेस और राजद से बीच कुछ सीटों पेंच फंसा हुआ है। जिसे सुलझाने की कोशिश की जा रही है।