फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: अमित शाह और नड्डा के साथ चिराग पासवान ने की बैठक, नीतीश से अपनी शिकायतों पर रखी बात

Thu, 01 Oct 2020 10:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चिराग पासवान ने दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से की बातचीत - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को मतदान किए जाएंगे, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अब भी उठापटक जारी है।

विज्ञापन


इसी बीच गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ बैठक की। बैठक मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।


लोजपा सूत्रों के मुताबिक पासवान ने इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और राजग के प्रमुख घटक दल जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश को लेकर पार्टी की शिकायतों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने 143 सीटों पर चुनाव लड़ने के पार्टी के अंदरूनी दबाव के बारे में भी भाजपा नेताओं को बताया।
विज्ञापन


लोजपा के एक नेता ने बताया कि ‘बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है।’ उक्त नेता ने बताया कि शाह ने बैठक में स्पष्ट किया कि लोजपा के साथ भाजपा का कोई मतभेद नहीं है। शाह पहले नड्डा के आवास पर पहुंचे थे। बाद में चिराग पासवान भी इसमें शामिल हुए।

इससे पहले बुधवार को भाजपा नेताओं की सीटों के बंटवारें को लेकर बैठक हुई थी। शाह उस बैठक में भी शामिल हुए थे। गुरुवार की बैठक में भी शाह की मौजूदगी से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा ने सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों से अंतिम दौर की बातचीत से पहले अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है।

चार या पांच अक्तूबर को हो सकती है पहले चरण के उम्मीदवार की घोषणा
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जल्द ही सीटों के बंटवारे को लेकर घोषणा की जाएगी और चार या पांच अक्तूबर को पहले चरण के मतदान वाली सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

पहले चरण के तहत राज्य की 243 में से 71 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। लोजपा ने संकेत दिए हैं कि यदि सीटों का सम्मानजनक बंटवारा नहीं हुआ तो वह राज्य की 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

वर्ष 2015 के चुनाव में लोजपा 42 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे महज दो ही सीटों पर जीत मिली थी। उस चुनाव में जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा था। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के साथ मिलकर उसने राजग को पटखनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें