फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया को इंकार, मोदी से गलबहियों के पीछे क्या है नीतीश की रणनीति

Sat, 27 May 2017 08:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यस्तता का हवाला देते हुए सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में आने से इनकार कर दिया। मगर इसके ठीक एक दिन बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंच करने के लिए दिल्ली आने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के सम्मान में भोज दे रहे हैं और उन्होंने इसमें शामिल होने के लिए नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया है। सोनिया गांधी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने जदयू प्रतिनिधि के तौर पर शरद यादव और के सी त्यागी को भेजा था।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल को कहा कि इतने कम समय की सूचना पर नहीं आ सकते थे। शुक्रवार को सोनिया की लंच पार्टी में नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


जबकि इसके अगले ही दिन पीएम मोदी के कार्यक्रम में शिरकत करने के उनके फैसले से सियासी चर्चा तेज हो गई है। कभी भोज से टूटे नीतीश और मोदी के रिश्ते को अब भोज से ही जुड़ने की संभावना देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें