जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सीताब दियारा में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए नीतीश ने अमित शाह के बारे में कहा, आप लोग जिनका नाम आप लोग ले रहे हैं, क्या उन्हें इस बात का कोई प्रत्यक्ष ज्ञान था कि जेपी किस लिए खड़े हुए थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जिन लोगों का करियर अभी 20 साल पहले शुरू हुआ है, उनकी टिप्पणियों को वह कोई महत्व नहीं देते हैं।
विज्ञापन
जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सीताब दियारा में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए नीतीश ने कहा, आप लोग जिनका नाम आप लोग ले रहे हैं, क्या उन्हें इस बात का कोई प्रत्यक्ष ज्ञान था कि जेपी किस लिए खड़े हुए थे। मैं उन लोगों को कोई महत्व नहीं देना चाहता, जिनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 20 साल पहले हुई थी। दरअसल, नीतीश कुमार शाह की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि समाजवादी नेता के शिष्य आज सत्ता की खातिर कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हैं।
इस दौरान नीतीश ने संजय जायसवाल द्वारा तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी के वादे पर किए गए कटाक्ष पर कहा, वह कौन हैं? मैं नहीं बता सकता कि आप किसके बारे में बात कर रहे हैं। इसके बाद नीतीश ने कहा, आप उनसे क्यों नहीं पूछते कि उन्हें राजद को छोड़े हुए कितना समय हो गया है। दरअसल, संजय जायसवाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2005 में राजद के साथ की थी। हालांकि, आम चुनाव से पहले 2009 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।