फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार बोले- मुझमें नहीं पीएम बनने की क्षमता, GST जैसा कुछ नहीं

Mon, 03 Jul 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
नीतीश कुमार
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास वैकल्पिक एजेंडा होना चाहिए।
विज्ञापन

नीतीश ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें विपक्ष का चेहरा बनने की कोई इच्छा नहीं है, लेकिन कांग्रेस को एक एजेंडा सेट करना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के मामले को इस कदर तूल दिया गया कि किसानों का मुद्दा पीछे छूट गया है। नीतीश ने स्पष्ट किया कि हमारा असल उद्देश्य वादों को लागू करना है और उन्हें प्रधानमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है न ही वो खुद को इसके लिए परफेक्ट मानते हैं।
  I have said earlier also that I am not the PM face of opposition in 2019, neither am I eligible: CM Nitish Kumar pic.twitter.com/3oSX7irwBu — ANI (@ANI_news) July 3, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

LIVE updates:

- नीतीश ने कहा कि वो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पीएम पद का चेहरा नहीं बनना चाहते हैं।
- उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके अंदर पीएम बनने की क्षमता नहीं है।

- हमारा स्टैंड हमेशा साफ रहा है और इसी एजेंडा की वजह से वे बिहार चुनाव जीते हैं।

- जीएसटी पर नीतीश ने कहा कि वे शुरू से इसके समर्थन में रहे हैं।

- एक टैक्स की व्यवस्था से देश को फायदा होगा।

- सुशील मोदी पर नीतीश ने कहा कि वे उनके पुराने साथी हैं, वे बयान देते रहते हैं और इसमें उनकी को दिलचस्पी नहीं है।

- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रैली में नहीं पहुंचने के लिए नीतीश ने कहा कि रैली में पहुंचने का अनौपचारिक न्योता मिला था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें