फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार बोले- भाजपा का साथ छोड़ा तो लोगों ने मुझे धन्यवाद दिया, विपक्ष को कर रहा एकजुट

Wed, 07 Sep 2022 03:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली में हैं। मिशन 2024 को लेकर दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली में हैं। ‘मिशन 2024’ को लेकर दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा से नाता तोड़ चुकी जदयू नेताओं का उद्देश्य लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से मुलाकात की। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ संयुक्त लड़ाई के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई महासचिव डी राजा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर चर्चा की। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में सभी सात दल एकजुट हैं और भाजपा अकेले विपक्ष में हैं। हम समाज के अपने वर्ग को विकसित करने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी से मिल रहा हूं। भाजपा का साथ छोड़कर इस पक्ष में शामिल होने पर लोगों ने मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि मैंने अच्छा किया। 
विज्ञापन


बिहार विधानसभा में वाम दलों के 16 विधायकों ने नीतीश सरकार को समर्थन दिया हुआ हैं। इनमें सीपीआई-एमएल (एल) के 12,  सीपीआई और सीपीएल के दो-दो विधायक शामिल हैं।

आज लौटेंगे बिहार
नीतीश कुमार दिल्ली में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा एनसीपी प्रमुख चीफ शरद पवार से भी मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा करेंगे। सीएम नीतीश बुधवार शाम में वापस पटना लौट जाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें