फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मोदी बोले- बिना मूंछ वाला रेपिस्ट हो सकता है, जमीन घोटाले में उम्र के क्या मायने?

Fri, 14 Jul 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में जमीन घोटाले को लेकर घिरे लालू यादव और उनके परिवार पर एक बार फिर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने हमला बोला है। सुशील मोदी ने इशारों में तेजस्वी यादव की तुलना निर्भया कांड के नाबालिग आरोपी से कर डाली। दरअसल, गुरुवार शाम उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा था कि जब कोई बिना मूंछ वाला निर्भया जैसे जघन्य रेपकांड को अंजाम दे सकता है, तो कागजों में हेरफेर करके कोई संपत्ति कैसे खड़ी नहीं कर सकता।
विज्ञापन

  जब कोई बिना मूंछ वाला निर्भया जैसा जघन्य बलात्कार कांड कर सकता है, तब कागजी हेराफेरी से सम्पत्ति क्यों नहीं बना सकता — Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 13, 2017

सुशील मोदी ने तेजस्वी की उस बात का जवाब दिया है, जब उन्होंने घोटाले में नाम सामने आने पर सफाई दी थी। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी ने कहा था कि कथित रेलवे टेंडर स्कैम के वक्त वे महज 14-15 साल के थे और उस दौरान तो उनकी दाढ़ी-मूंछ भी नहीं आई थी।
विज्ञापन


सुशील मोदी के इस बयान पर आरजेडी ने ट्वीट करके तीखी नाराजगी जताई। आरजेडी ने पीएम मोदी से पूछा कि वे राष्ट्र को बताएं कि क्या वे इस बयान से सहमत हैं? और क्या बीजेपी की इसे आधिकारिक सहमति प्राप्त है?
  @PMOIndia @narendramodi राष्ट्र को बताएँ कि वे इस बयान से सहमत हैं? इसे @BJP4India का आधिकारिक सहमति प्राप्त है? https://t.co/I3ZxI73TZ3 — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) July 13, 2017

बता दें कि सुशील मोदी के इन खुलासों के बाद लालू और उनका परिवार बिहार में लगातार विपक्ष के निशाने पर बना हुआ है। हालात ये है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव के इस्तीफे का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, हाल ही में आरजेडी के विधायकों ने अपनी बैठक के बाद साफ कहा था कि तेजस्वी अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

लेकिन, महागठबंधन पर खतरा लगातार मंडराया हुआ है, ऐसा इसलिए क्योंकि जदयू बिहार अध्यक्ष ने गुरुवार को साफ कहा था कि तेजस्वी के इस्तीफे पर कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन फैसला जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें