बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात टिकारी विधानसभा सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में जीतनराम मांझी की पार्टी 'हम' के अनिल कुमार विधायक हैं।
बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बिहार में चुनाव से पहले ही सियासी हलचल देखने को मिल रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज टिकारी सीट की बात करेंगे। इस सीट पिछले तीन चुनाव में से दो चुनाव में जदयू को जीत मिली है।
बिहार के 38 जिलें में से एक जिला गया भी है। गया जिला चार अनुमंडल और 24 ब्लॉक में बंटा है। जिले में दस विधानसभा सीटें हैं। इनमें गरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (एससी) ,गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में टिकारी सीट की बात करेंगे। यह सीट पहली बार 2010 के विधानसभा चुनाव में अस्तित्व में आई।
2010: जदयू को मिली जीत
2020: अनिल कुमार को मिली जीत
2020 के चुनाव में हम के अनिल कुमार ने 2,630 वोट से जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस के सुमंत कुमार दूसरे नंबर पर रहे। अनिल कुमर को कुल 70,359 वोट मिले। सुमंत कुमार को 67,729 वोट मिले। अनिल कुमार बिहार सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने फरवरी 2005 और अक्तूबर 2005 के चुनाव में कोंच सीट से जीत दर्ज की।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें