बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तारीखों का एलान कभी भी हो सकता है। चुनाव तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक बार फिर सोमवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज गया जी जिले की शेरघाटी विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से मौजूदा समय में राजद की मंजू देवी विधायक हैं।
बिहार के 38 जिलें में से एक जिला गया जी भी है। गया जी जिला चार अनुमंडल और 24 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 10 विधानसभा सीट हैं। इनमें गरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (एससी) ,गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में शेरघाटी सीट की बात करेंगे। यह सीट पहली बार 1957 में अस्तित्व में आई।
1957: कांग्रेस को मिली जीत
1967: जनक्रांति पाटी को मिली जीत
1967 के चुनाव में जनक्रांति के एमके खान को जीत मिली। उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के केपी सिंह को 1,172 वोट से हराया। एमके खान को कुल 10,638 वोट मिले। वहीं, केपी सिंह को 9,466 वोट मिले।
1969: जयराम को मिली जीत
परिसीमन के बाद से इस सीट का नाम गरुआ हो गया था। इसके बाद 2008 में हुए परिसीमन के बाद इसका नाम फिर से शेरघाटी हो गया। 2010 में शेरघाटी सीट पर चुनाव हुआ। 2010 में शेरघाटी से जदयू के विनोद प्रसाद यादव को जीत मिली। उन्होंंने निर्दलीय उम्मीदवार सुषमा देवी को 6,503 वोट से हराया। विनोद प्रसाद को कुल 25,447 वोट मिले। वहीं, सुषमा देवी को 18,944 वोट मिले।
2015 के चुनाव में जदयू के विनोद प्रसाद यादव ने 4,834 वोट से जीत मिली। वहीं, हम के मुकेश कुमार यादव दूसरे नंबर पर रहे। विनोद प्रसाद को कुल 44,579 वोट मिले। वहीं, मुकेश कुमार यादव को 39,745 वोट मिले। विनोद कुमार बिहार सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं।
2020: राजद को मिली जीत
2020 के चुनाव में राजद की मंजू अग्रवाल को जीत मिली। उन्होंंने दो बार के विधायक और जदयू के उम्मीदवार विनोद प्रसाद यादव को 16,690 वोट से मात दी। मंजू अग्रवाल को कुल 61,804 वोट मिले। वहीं, विनोद प्रसाद को 45,114 वोट से संतोष करना है।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें