Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार में एनडीए के सभी घटक दलों का प्रदर्शन एक-दूसरे के मुकाबले बेहतर ही नजर आ रहा है। लोजपा का स्ट्राइक रेट जहां भाजपा-जदयू से आगे हैं, वहीं अन्य छोटे भी सहयोगी दल 'हम' और राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी किसी से पीछे नहीं है।
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान में एनडीए का फिर सत्ता में काबिज होना तय है। एक तरफ जहां भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, वहीं जदयू ने दूसरा स्थान हासिल किया है। एनडीए में हुए सीट बंटवारे में भाजपा-जदयू के खाते में 101-101 सीटें, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास को 29, और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली थी।
चुनाव में एनडीए के घटक दलों का प्रदर्शन
विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां भाजपा और जदयू नंबर एक और दो की पार्टी बनी, वहीं चिराग पासवान ने गठबंधन के मुख्य दलों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन छोटे दलों के रूप में गिने जाने वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रदर्शन अन्य साथी दलों के मुकाबले कम नहीं है। मात्र 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले ये दोनों दल का प्रदर्शन कई बड़े दलों से बेहतर है।
विज्ञापन
कांग्रेस, माकपा और माले से भी आगे दोनों दल
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पांच सीट पर आगे है और राष्ट्रीय लोक मोर्चा फिलहाल चार सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस, माकपा और माले जैसे दल इनसे पीछे हैं।
2020 के विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने चार सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें जीतीं थीं। इनमें सबसे ज्यादा 74 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। जदयू को 43 सीटें मिली थी। 75 सीटें जीतकर राजद राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके साथ ही कांग्रेस को 19, वामदलों को 16 सीट पर जीत मिली थी। इनमें 12 सीटें माले और दो-दो सीटें भाकपा और माकपा के खाते में गईं थी। वहीं अन्य दलों में एआईएमआईएम ने पांच, बसपा, लोजपा और निर्दलीय ने एक-एक सीटें जीती थी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ है, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। वहीं मतदान की प्रतिशत की बात की जाए तो पहले चरण में जहां 65.08 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं दूसरे चरण में बंपर 68.69 वोटिंग हुई है। राज्य के विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 67.13 दर्ज हुआ है।