फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seat ka samikaran: 14 चुनाव और 67 साल से इस सीट पर 'यादव' ही बने विधायक, ऐसा है नरपतगंज सीट का चुनावी इतिहास

Mon, 13 Oct 2025 09:49 AM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज नरपतगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर 2020 में भाजपा के जय प्रकाश यादव को जीत मिली थी।  

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। इस बार के चुनाव में 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत हैं। 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। यानी, 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है। ये मतदाता नई सरकार को चुनेंगे जो अगले महीने सत्ता में आ जाएगी। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज नरपतगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे।

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा।

 

अब जानते हैं नरपतगंज सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक अररिया जिला भी है। जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी विधानसभा सीटें शामिल हैं। अररिया एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। इसमें इसी जिले की 6 विधानसभा सीटें शामिल हैं। नरपतगंज में सबसे पहले चुनाव 1962 में हुए थे। इस चुनाव में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। लेकिन इस चुनाव के बाद यह सामान्य सीट हो गई थी।

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1962- इस चुनाव में कांग्रेस के डुमर लाल बैठा को जीत मिली। 

1967, 1969,1972- कांग्रेस के  सत्य नारायण यादव लगातार तीन बार जीते। 

1977- जनता पार्टी के जनार्दन यादव को जीत मिली थी। 

1980- भारतीय जनता पार्टी से  जनार्दन यादव ने इस बार फिर से जीत दर्ज की। 

1985- कांग्रेस इंद्रानंद यादव को मिली जीत। 

1990, 1995- जनता दल के दयानंद यादव को मिली जीत। 

2000- भारतीय जनता पार्टी के जनार्दन यादव एक बार फिर जीते। 

2005- राजद के अनिल कुमार यादव को मिली जीत। 

2005- भारतीय जनता पार्टी के जनार्दन यादव फिर जीते। 

2010-  भारतीय जनता पार्टी का देवंती यादव को मिली जीत। 

2015- राजद के अनिल कुमार यादव को मिली जीत। 

2020-  भाजपा के जय प्रकाश यादव ने सीट पर जीत हासिल की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें