फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीट शेयरिंग की माथापच्ची के बीच महागठबंधन ने निकाला नया फॉर्मूला, जानें तीन डिप्टी सीएम देने की रणनीति

Thu, 09 Oct 2025 06:16 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में हुई महागठबंधन की बैठक में आरजेडी, कांग्रेस और वीआईपी से एक-एक डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में होने के चलते चर्चा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव - फोटो : Facebook profile
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एनडीए और महागठबंधन सीट बंटवारे को लेकर माथापच्ची का दौर जारी हैं। इस बीच विपक्षी महागठबंधन में उप-मुख्यमंत्री के पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। इस बीच विपक्षी गठबंधन तीन उपमुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर मंथन कर रहा है। इसमें एक दलित समुदाय से, दूसरा मुस्लिम समुदाय से और तीसरा डिप्टी सीएम अतिपिछड़ा वर्ग से होगा। ये तीनों उपमुख्यमंत्री आरजेडी, कांग्रेस और वीआईपी पार्टी से होंगे।

विज्ञापन


हाल ही में हुई महागठबंधन की बैठक में आरजेडी, कांग्रेस और वीआईपी से एक-एक डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में होने के चलते चर्चा नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। सीट शेयरिंग का फॉर्मूला इसके आधार पर ही फिक्स हो रहा है। वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी शुरू से ही डिप्टी सीएम पद की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस कहां मानने वाली थी, तो महागठबंधन की सरकार बनती है तो उस पार्टी से भी एक डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के मुताबिक, महागठबंधन में सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीटों के बंटवारे के साथ ही सहयोगी दलों को तीन उप-मुख्यमंत्री का वादा किया जाएगा। संभावित फॉर्मूले के तहत आरजेडी लगभग 125 सीटों पर , कांग्रेस 50-55 और वाम दल करीब 25 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। शेष सीटें वीआईपी पार्टी , पशुपति पारस गुट की एलजेपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे सहयोगियों को मिलेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 : नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ 43 पन्नों का आरोप पत्र; कांग्रेस की चार्जशीट पढ़िए
विज्ञापन


तिवारी ने इस फॉर्मूले को तेजस्वी यादव का मास्टर स्ट्रोक बताया, जिसका उद्देश्य RJD की यादव-केंद्रित राजनीति की धारणा को तोड़कर दलितों, ईबीसी और अल्पसंख्यकों को दृश्यमान शक्ति में लाना है। कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह सामाजिक न्याय की गाथा को और अधिक समावेशी बनाने का प्रयास है, जो राहुल गांधी के समावेशिता के दृष्टिकोण को दर्शाता है। वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति ने भी इस कदम को तेजस्वी यादव की दूरदर्शिता बताया और दावा किया कि मुकेश साहनी गठबंधन के उप-मुख्यमंत्रियों में से एक होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें