फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोधगया सीरियल ब्लास्ट केसः पांचों आरोपी दोषी करार, 31 मई को होगा सजा का ऐलान  

Fri, 25 May 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिहार के बोधगया में 7 जुलाई को हुए महाबोधी मंदिर सीरियल ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को पटना की एनआईए कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, अदालत ने सभी पांच आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। साथ ही कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई अब 31 मई को होगी। इस धमाके में एक तिब्बती बौद्ध भिक्षु और म्यांमार के तीर्थ यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इससे पहले, 11 मई, 2018 को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद स्पेशल जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस पर आज फैसला आया है। मामले की जांच कर रही एनआईए टीम की तरफ से 90 गवाहों को पेश किया था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई 2013 को बोधगया में हुए सीरियल ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गये थे। इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें