पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 11400 करोड़ के घोटाले में हनी ट्रैप का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है।
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि मुख्य आरोपी नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी ने पीएनबी के अधिकारियों को अवैध काम कराने के लिए हनी ट्रैप के जरिए फंसाया।
सूत्रों का कहना है कि बैंक अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करने के लिए तीन मॉडल की सेवा लिए जाने की बात सामने आई है। पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी पीएनबी की ब्रीच कैंडी शाखा के उप प्रबंधक थे। सीबीआई ने सबसे पहले शेट्टी को धर दबोचा। उससे पहले शुक्रवार शाम को ही सीबीआई शेट्टी के पश्चिमी उपनगर में मलाड स्थित उसके घर की छानबीन भी की थी।
शेयर बाजार में आईपीओ लाने वाले थे नीरव और चोकसी
Nirav Modi
नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी शेयर बाजार में आईपीओ लाने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही उनके काले कारनामे का भंडाफोड़ हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीरव ने पिछले साल आईपीओ के लिए बैंकर्स की नियुक्ति की थी और गीतांजलि जेम्स के नक्षत्र वर्ल्ड को आईपीओ के लिए पिछले साल नवंबर में बाजार नियामक आयोग सेबी से हरी झंडी भी मिल गई थी। आईपीओ लाने के बाद यह घोटाला उजागर होता तो निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता।
सभी घोटालेबाज भाजपा के समर्थक : शरद पवार
nirav modi
पीएनबी घोटाले में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को कहा कि देश को आर्थिक चपत लगाने वाले सभी घोटालेबाज भाजपा के समर्थक हैं। यह घोटाला मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए।
नीरव मोदी के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीरव ने साल 2011 में केवल बैंक में खाता खोला था जबकि बैंक में घपला मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है।