फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'मेरे पास 250 जोड़ी कपड़े? यह मुझ पर सबसे बड़ा आरोप था', प्रधानमंत्री मोदी ने बताई मन की बात

Mon, 20 May 2024 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि यह आरोप कांग्रेस नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री अमर सिंह चौधरी ने लगाया था। उन्होंने एक जनसभा में इसका जवाब भी दिया था।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आए दिन विपक्षी दल कोई न कोई आरोप लगाते ही रहते हैं। ऐसे ही उन पर  अपने पहनावे को लेकर भी जुबानी हमले होते रहे हैं। अक्सर विपक्ष के निशाने पर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके राजनीतिक करियर में उन पर सबसे बड़ा आरोप यह था कि उनके पास 250 जोड़ी कपड़े हैं।

विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि यह आरोप कांग्रेस नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री अमर सिंह चौधरी ने लगाया था। उन्होंने एक जनसभा में इसका जवाब भी दिया था।

उन्होंने कहा कि मैंने लोगों से पूछा कि क्या वे ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं, जिसने 250 करोड़ रुपये चुराए हों या ऐसा मुख्यमंत्री जिसके पास 250 जोड़ी कपड़े हों। गुजरात के लोगों ने एक स्वर में जवाब दिया था कि 250 जोड़ी कपड़ों वाला मुख्यमंत्री ठीक रहेगा।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान की घटना को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने एक जनसभा में चौधरी के आरोपों को स्वीकार कर लिया था, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने गलत आंकड़े बताए थे। उन्होंने कहा कि उस दिन मेरी एक जनसभा थी, जहां मैंने कहा कि मैं इस आरोप को स्वीकार करता हूं, लेकिन या तो (250 में से) शून्य गलत है या संख्या दो गलत है। फिर भी मैं आरोप स्वीकार करता हूं।

राहुल ने लगाए थे आरोप
हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के कपड़ों को लेकर कटाक्ष करते हुए दावा किया था कि वह प्रति माह 1.6 लाख रुपये का वेतन अर्जित करते हैं, लेकिन महंगे वस्त्र पहनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें