फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवान मालिकों को बड़ी राहत, सेब कार्टन बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Tue, 02 Jun 2020 04:07 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Apple Carton - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सरकार ने बागवानों के लिए सेब कार्टन बिक्री व्यवस्था में पहली बार बदलाव किया है। अब बागवानों को विभिन्न कंपिनयों के तैयार कार्टन गुणवत्ता और रेट के अनुसार खरीदने को उपलब्ध रहेंगे। अभी तक सरकार की कार्टन बिक्री के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रही एचपीएमसी कार्टन बनाने वाली कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित करती थी।

विज्ञापन


सबसे कम रेट देने वाली कंपनी को कार्टन आपूर्ति का काम सौंप दिया जाता था। नई व्यवस्था के अनुसार इस सीजन से विभिन्न कंपनियां बागवानों को उनकी पसंद का कार्टन उपलब्ध कारएगी। सेब के कार्टन की गुणवत्ता के हिसाब से रेट तय होंगे और बागवान अपनी पसंद का कार्टन पैकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। एचपीएमसी ने सेब सीजन से पहले कंपनियों से 6 जून तक कार्टन के रेट मांगे हैं।

इसके बाद तय होगा कि किस कंपनी की कार्टन बागवानों की किस रेट में बेचा जाएगा। इस बार करीब 15 से 20 कंपनियां बागवानों को सेब के कार्टन की आपूर्ति करेंगी। पिछले साल तक एल-1 कंपनी ही बागवानों की जरूरत के कार्टनों की आपूर्ति करेंगे। इस बार किसी भी कंपनी से निविदा आमंत्रित नहीं की गई है। कंपनियों से कार्टन के रेट मांगे गए हैं। कार्टन की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर रेट भी तय होने हैं।
विज्ञापन


एक कंपनी को कार्टन की आपूर्ति का काम नहीं मिलेगा
एपीएमसी के महा प्रबंधक भुवन शर्मा कहते हैं कि इस बार किसी एक कंपनी को कार्टन की आपूर्ति का काम नहीं दिया जाएगा। पहले एल-1 कंपनी को कार्टन की आपूर्ति का कान देते थे। इस साल कंपनियों से कार्टन के रेट 6 जून तक मांगे गए हैं। कार्टन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कराएंगे। बागवानों के पास कार्टन खरीदने की पंसद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें