फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Big Announcement Today: केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया, प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें

Fri, 19 Nov 2021 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया। पीएम मोदी ने कहा, कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे, लेकिन इसका कुछ किसान संगठनों ने विरोध किया। इतनी पवित्र बात पूर्ण रूप से किसानों के हित की बात हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। ऐसे में कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी का आज बड़ा ऐलान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत गुरुनानक देव की जयंती से की। उन्होंने देशवासियों को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया। केंद्र सरकार बीते साल कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन कृषि कानून लाई थी, लेकिन कई किसान संगठन इन कानूनों का लगातार विरोध कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा, कृषि में सुधार और किसानों के हित के लिए तीन कानून लाए गए थे। इन कानूनों से छोटे किसानों को और ताकत मिलती, सालों से ये मांग देश के किसान, विशेषज्ञ और अर्थशास्त्री कर रहे थे। जब ये कानून लाए गए, तो संसद में इस पर खूब चर्चा हुई। देश के किसानों, संगठनों ने इसका स्वागत किया, समर्थन किया। मैं सभी का बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि जो कर रहा हूं देश के लिए कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि किसानों का तर्क समझने में कोई कसर बाकी नहीं रखी, फिर भी विश्वास दिलाता हूं और ज्यादा मेहनत करूंगा।

विज्ञापन



हमारी तपस्या में कमी रही- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए देश के कृषि जगत के हित में पूर्ण समर्थन भाव से, नेक नियत से ये कानून लेकर आई थी ताकि छोटे किसानों का भला हो सके, लेकिन इतनी पवित्र बात पूर्ण रूप से किसानों के हित की बात हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए, शायद हमारी तपस्या में कहीं कमी रह गई। भले ही किसानों का एक वर्ग इसका विरोध कर रहा था। हमने बातचीत का प्रयास किया, ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। जिसके बाद हमने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया। 

संसद सत्र में कानून वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आंदोलनकारी किसानों से घर लौटने का आग्रह करते हुए तीनों कानून वापस लेने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में संसद सत्र शुरू होने जा रहा है उसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि जो कर रहा हूं देश के लिए कर रहा हूं। 
विज्ञापन





किसानों से घर लौटने की अपील
पीएम मोदी ने कहा, मैं आंदोलन कर रहे किसानों से गुरु पर्व के मौके पर अपील करता हूं कि आप अपने अपने घर लौट जाएं. आप खेतों में लौटें, परिवार के बीच लौटें, आईए मिलकर एक नई शुरुआत करते हैं। 

किसानों की परेशानियों को करीब से देखा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की परेशानियों को नजदीक से देखा है। किसानों की चुनौतियों को कम करने के लिए  कृषि कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।आज देश सपनों को पूरा होते देख रहा है। देश में 100 में से 80 किसान छोटे हैं। 80 फीसदी किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। छोटो किसानों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा।

नए कृषि कानूनों से छोटे किसानों को फायदा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाया गया। आज छोटे किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। किसान हित को प्राथमिकता दी गई है। 22 करोड़ किसानों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं। सरकार ने किसानों से रिकॉर्डतोड़ खरीदारी की है। किसान हित के लिए कई पुराने कानून खत्म किए गए हैं। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने झांसी दौरे से पहले रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं रानी लक्ष्मी बाई को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। वे भारत के इतिहास में अहम स्थान रखती हैं। उनकी बहादुरी को पीढ़ियों द्वारा कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

आज यूपी में कई योजनाओं की देंगे सौगात
देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की स्थिति सुधारने के लिए तीन कृषि कानून लाए गए। छोटे किसानों के कल्याण के लिए देश के कृषि जगत की हित में नए कानून लाए हैं। छोटे किसानों के उत्पादन बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया।  पीएम मोदी आज से तीन दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। यहां वह कई विकासकार्यों का लाकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यूपी के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम को को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें