प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा की कमान, 11 मंत्रियों समेत राजभवन में किया शपथ ग्रहण
मनोहर परिकर के निधन के बाद गोवा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल का उत्तर मिल गया है। लंबी माथापच्ची के बाद गोवा की कमान विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत को सौंपी गई है, जिसका औपचारिक शपथग्रहण समारोह गोवा के राजभवन में हुआ।
पढ़ें पूरी खबर..
लोकसभा चुनाव 2019 : आज जारी हो सकते हैं भाजपा के 100 उम्मीदवारों के नाम
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। चुनाव तारीखों का एलान होते ही गहमागहमी बढ़ गई है और राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
रियल एस्टेट में कम जीएसटी लागू कराने को बनेगा कानून, आज होगा विचार
रियल एस्टेट क्षेत्र को जीएसटी दरों में कटौती का लाभ दिलाने के लिए परिषद नया कानून बनाने पर विचार कर रही है। मंगलवार को होने वाली जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक में अन्य मुद्दों के साथ इस पर चर्चा की जाएगी। पिछली बैठक में परिषद ने निर्माणाधीन और किफायती मकानों पर जीएसटी दरें घटाने का फैसला किया था।
पढ़ें पूरी खबर..
सोशल मीडिया पर असत्यापित राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाई जाएगी लगाम : चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने सोमवार को बांबे हाईकोर्ट से कहा कि वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसके द्वारा पूर्व में सत्यापित कराए बिना दिए जाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी करेगा।
पढ़ें पूरी खबर..
किसी भी वक्त सलाखों के पीछे हो सकता है भगोड़ा नीरव मोदी, लंदन की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
लंदन में रह रहे भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पंजाब नैशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव के खिलाफ लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर..