फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat News: विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, मंत्रियों से वापस लिए गए विभाग

Sun, 21 Aug 2022 12:49 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, गांधीनगर
विज्ञापन
सीएम भूपेंद्र पटेल, राजेंद्र त्रिवेदी, पूर्णेश मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

गुजरात में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। सीएम ने राजेंद्र त्रिवेदी से राजस्व मंत्रालय का प्रभार वापस ले लिया है, जबकि पूर्णेश मोदी से सड़क और भवन मंत्रालय का प्रभार वापस लिया गया है।

विज्ञापन




राज्य सरकार की ओर से इस बदलाव से जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक गृह राज्य मंत्री हर्ष रमेश कुमार सांघवी को राजस्व मंत्रालय का प्रभार दे दिया गया है, जबकि जगदीश ईश्वर पांचाल को सड़क और भवन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व मंत्रालय वापस लिए जाने के बाद राजेंद्र त्रिवेदी कानून और न्याय, आपदा प्रबंधन, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्रालयों का काम पहले की तरह देखते रहेंगे। वहीं पूर्णेश मोदी परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा विकास मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें