फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका, वेतनवृद्धि के लिए अगले साल तक करना होगा इंतजार

Tue, 16 Jun 2020 06:13 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : www.pexels.com
विज्ञापन

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस वर्ष वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें अगले साल तक इंतजार करना होगा। सरकार ने इस संबंध में जारी किए गए एक आदेश में यह बात कही है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को वेतनवृद्धि के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार ने वर्ष 2019-20 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एनुअल परफॉर्मेंस एसेसमेंट रिपार्ट, एपीएआर) को पूरा करने की अवधि बढ़ा दी है। 

आदेश में कहा गया है कि इस अवधि को बढ़ाकर अगले साल मार्च 2021 तक कर दिया गया है। पहले यह अवधि 31 दिसंबर 2020 तक रखी गई थी। बता दें कि बीते मार्च में भी सरकार ने मूल्यांकन (अप्रेजल) प्रक्रिया को दिसंबर तक के लिए बढ़ाया था। नए आदेश से साफ है कि अब केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के लिए मार्च, 2021 तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें