Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
दिल्ली हिंसा: अब अफवाहोंं के उपद्रव से माहौल तनावपूर्ण, 46 पहुंचा मौत का आंकड़ा
उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में रविवार को शांति रही, लेकिन तनाव अब भी बरकरार है। पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच धीरे धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट सत्र का दूसरा चरण आज, दिल्ली हिंसा पर घेरेगा विपक्ष, टकराव की जमीन तैयार
सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा पर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव की जमीन तैयार हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
निर्भया मामला: दोषी पवन की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
निर्भया के दरिंदों को तीन मार्च को फांसी होगी या नहीं, इस पर फिर संशय हो गया है। सुप्रीम कोर्ट एक दोषी पवन गुप्ता की सुधारात्मक याचिका (क्यूरेटिव याचिका) पर सोमवार को सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रमोशन में आरक्षण: उत्तराखंड में आज से बेमियादी हड़ताल पर जनरल-ओबीसी कर्मचारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता विफल होने के बाद जनरल ओबीसी कर्मचारी आज सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कोरोनावायरस कहर : तीन हजार पहुंची मृतकों की संख्या, 88 हजार प्रभावित
पिछले साल के अंतिम महीने में चीन के वुहान शहर में अचानक सामने आए कोरोना वायरस का कहर वैश्विक स्तर पर बढ़ता ही जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर