फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 16 Oct 2019 06:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top news of 16th October - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


अयोध्या मामला: आज पूरी हो सकती है सुनवाई, फैसला रखा जा सकता है सुरक्षित
अयोध्या मामले में फैसले की घड़ी नजदीक आती दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद की नियमित सुनवाई का आज आखिरी दिन है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई स्पष्ट कर चुके हैं कि बुधवार को मामले की सुनवाई का 40वां और आखिरी दिन है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

केजरीवाल आज करेंगे एके एप लॉन्च, भरेंगे कार्यकर्ताओं में दिल्ली को दोबारा फतह करने का उत्साह

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एके एप के जरिये आज आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम करेंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आप के लिए ये कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केजरीवाल इस दौरान अपने कार्यकर्ताओं में दिल्ली को दोबारा फतह करने का उत्साह भरेंगे।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्रैप लागू होने के बाद भी बिगड़ी एनसीआर की हवा, पराली के धुएं से आज प्रदूषण और बढ़ने के आसार

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मौसमी दशाओं में  सकारात्मक बदलाव नहीं आया तो आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

शाहजहांपुर दुष्कर्म मामला: आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी चिन्मयानंद की रिमांड पेशी

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद की रिमांड पेशी बुधवार को होगी। समझा जा रहा है कि उनकी भी रिमांड पेशी सुरक्षा के लिहाज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


एम्स के नर्सिंग यूनियन की हड़ताल जारी, आज करेंगी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक पैदल मार्च
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। यूनियन के हरीश सिंह ने बताया कि आज एम्स से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के आवास तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। सुबह पैदल मार्च से पहले यूनियन की बैठक होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: अंतिम चरण का मतदान आज, 28 विकासखंडों में 13 लाख लोग डालेंगे वोट

उत्तराखंड में पंचायतों के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान आज होगा। इस बार चुनाव में करीब 13.66 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें