हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
सीरीज सील करने उतरेगा भारत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट आज से शुरू
विजय रथ पर सवार विराट एंड कंपनी आज जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ सीरीज भी सील करने का होगा। वहीं मेहमान टीम शर्मनाक हार को भुलाकर अपनी उम्मीदें कायम रखना चाहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या मामले पर लखनऊ में आज जुटेंगे उलमा, बरेली की आला हजरत दरगाह में बेचैनी
राममंदिर के मुद्दे पर लखनऊ में आज होने वाली मुस्लिम नेताओं और उलमा की कांफ्रेंस में बरेली के उलमा भी शामिल होंगे। कयास है कि इस कांफ्रेंस में मंदिर मुद्दे पर कोई अहम एलान हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हज के सफर के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, आनलाइन व्यवस्था निशुल्क
हज के मुकद्दस सफर के लिए आनलाइन फार्म भरने की शुरुआत आज से हो रही है। पूर्वांचल हज सेवा समिति ने 2020 हज यात्रा के लिए आनलाइन फार्म भरने की व्यवस्था की है। इसके लिए शहर में 12 केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी पूर्वांचल हज सेवा समिति के अदनान खां ने दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जेएनयू कर्मचारी आज विरोध में बांधेंगे काली पट्टी, एरियर और बोनस की मांग
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के सभी कर्मचारी आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। कर्मचारी पिछले तीन साल से बोनस व एरियर न मिलने का विरोध कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी सेना हटते ही तुर्की ने सीरिया पर बरसाए बम, सात नागरिकों की मौत, ट्रंप ने चेताया
अमेरिकी सेना के हटते ही तुर्की के सीरिया पर बम बरसाने से सात नागरिकों की मौत हो गई है। इससे क्षेत्र में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में तुर्की को चेताते हुए कहा है कि आशा है तुर्की तर्कसंगत कार्य करेगा। ट्रंप ने कहा कि अगर उत्तरी सीरिया में अंकारा ने अपने ऑपरेशन को यथासंभव मानवीय रूप से नहीं किया तो वह प्रतिबंधों के कहीं अधिक सख्त कदम उठाने पर विचार करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर