हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
कार्टोसेट-3 आज होगा रवाना, 13 अमेरिकी उपग्रह भी भेजे जाएंगे
आसमान में भारत की आंख कहे जाने वाले कार्टोसेट उपग्रहों की सीरीज की नवीनतम तीसरी पीढ़ी के उपग्रह कार्टोसेट-3 को आज प्रक्षेपित किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
इहबास में आज से शुरू होगा सखी केंद्र, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया करेंगे उद्घाटन
दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली सरकार के मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इबहास) में बुधवार से हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी केंद्र शुरू होने जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
व्यापार मेले का आज अंतिम दिन, मिलेंगे बंपर ऑफर
39 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का बुधवार को आखिरी दिन है और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न स्टॉल आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: आज चार जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार
मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून सहित पांच जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल में आज से पैकेट बंद दूध मिलेगा महंगा, इतने रुपये बढ़े दाम
हिमाचल में आज से दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। वेरका ने सूबे में मिलने वाले स्टैंडर्ड दूध के मूल्य में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर