फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया का बड़ा आरोप, बोले- भुवनेश्वर में जीत के कारण रोका गया परिणाम

Fri, 13 Apr 2018 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के लिए 14 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले विहिप में बयानबाजी तेज हो गई है। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तोगड़िया ने आरोप लगाया कि उन्हें और अध्यक्ष राघव रेड्डी को चुनाव में हराने के लिए फर्जी वोटर लिस्ट तैयार कर 37 नामों को गलत तरीके से जोड़ा गया है। तोगड़िया ने दावा किया कि बीते दिनों भुवनेश्वर में हुए चुनाव में ही रेड्डी और उन्हें जीत हासिल हुई थी। मगर इस चुनाव के परिणाम को जानबूझ कर घोषित नहीं किया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रेड्डी ने बुधवार को विहिप के सभी ट्रस्टी और संगठन मंत्री चंपत राय को पत्र लिख कर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। विहिप के 52 साल के इतिहास में होने वाले इस पहले चुनाव में  कुल 272 मतदाता हैं। इनमें 66 मतदाता विदेश के हैं, जबकि बाकी 206 मतदाता देश के हैं। रेड्डी ने कथित तौर पर 37 मतदाताओं का नाम बताते हुए सही वोटर लिस्ट भी ट्रस्टी और चंपत राय को भेजी है।  

इस बारे में तोगड़िया ने कहा कि भुवनेश्वर में हुए चुनाव में रेड्डी को कुल मतों का 80 फीसदी हासिल हुआ था। मगर चुनाव परिणाम को रोक लिया गया। वह चुनाव सही वोटर लिस्ट से हुआ था। इसलिए इस बार तैयार किए गए वोटरलिस्ट में फर्जीवाड़ा किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें