फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उग्रवादियों के चार बंकर किए नष्ट, दो को धर दबोचा

Tue, 31 Dec 2024 04:49 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में अरजकता फैला रहे उग्रवादियों को लेकर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन सामने आया है। इसमें सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के चार बंकर नष्ट कर दिए। साथ ही दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पिछले दिनों बंदूकधारियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों में उनके चार बंकरों को नष्ट कर दिया और तीन पर कब्जा कर लिया। वहीं, एक अलग कार्रवाई में इंफाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित संगठन कंगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (प्रीपाक) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने दी जानकारी
वहीं मामले में एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उग्रवादियों की पहचान लीशांगथेम नेपोलियन मैतेई (35) और थोकचोम अमुजाओ सिंह (33) के रूप में हुई। दोनों को रविवार को सांगईप्रौ ममांग लेइकाई से पकड़ा गया। इन पर जबरन वसूली के आरोप हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 12 मांग पत्र भी जब्त किए।

नष्ट किए गए उग्रवादियों के बंकर
इसके साथ ही पुलिस ने कहा, पिछले दो दिनों में थम्नापोकपी और सनसाबी गांवों की सीमा से लगे कई इलाकों में बड़े स्तर पर अभियान चलाए गए। इस दौरान बंकरों को नष्ट किया गया। इन इलाकों में छिपकर ही उग्रवादी निचले क्षेत्रों में स्थित गांवों पर हमले करते थे। शुक्रवार को हुए हमले में एक पुलिसकर्मी और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


तलाशी अभियान में हथियार और गोला-बारूद जब्त
सुरक्षाबलों ने चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार व गोला-बारूद जब्त किए। पुलिस ने बताया कि चुराचांदपुर जिले के मुआलम गांव में एक इंसास राइफल, एक नौ एमएम पिस्तौल और एक सिंगल बैरल राइफल जब्त की गई। वहीं, शुक्रवार को तेंगनौपाल जिले के सैवोम गांव से एक .303 राइफल, एक 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक, सात आईईडी, पांच हथगोले और डेटोनेटर जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें