महाराष्ट्र विधान परिषद की छह सीटों पर मंगलवार को हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा और शिवसेना ने दो-दो सीटें जीतीं है वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के खाते में 1 सीट गई है। सूत्रों के मुताबिक बीड स्थानीय निकाय सीट पर मतगणना चुनाव आयोग ने रोक दी है।
महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं। इसमें राकांपा के 23 सदस्य हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 19, भाजपा के 18, शिवसेना के 9, पीआरपी और लोकभारती के 1-1 सदस्य हैं। विधान परिषद में विपक्ष का बहुमत होने से सभापति पद राकांपा और उपसभापति पद कांग्रेस के पास है।