फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: भूटानी स्वास्थ्य मंत्री ने की पीएम मोदी की तारीफ, पारंपरिक-एलोपैथिक चिकित्सा के एकीकरण की सराहना

Fri, 18 Aug 2023 07:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

भूटानी स्वास्थ्य मंत्री डेचेन वांग्मो ने गुजरात में आयोजित जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक और एलोपैथिक दवाओं के एकीकरण के लिए मैं भारत को बधाई देना चाहती हूं।
विज्ञापन
भूटानी स्वास्थ्य मंत्री डेचेन वांग्मो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूटान की स्वास्थ्य मंत्री ने पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उनका कहना है कि पारंपरिक और एलोपैथिक चिकित्सा का एकीकरण महत्वपूर्ण है क्योंकि अब दुनिया कोविड से उबर रही है।

जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में शामिल हुईं भूटानी मंत्री, पीएम की तारीफ  

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन का गुरुवार को गांधीनगर में उद्घाटन हुआ। भूटानी स्वास्थ्य मंत्री डेचेन वांग्मो ने गुजरात में आयोजित जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक और एलोपैथिक दवाओं के एकीकरण के लिए मैं भारत को बधाई देना चाहती हूं। भारत को आगे बढ़ने के लिए बधाई देना चाहती हूं। दुनिया इस समय वैश्विक महामारी कोरोना से उबर रही है। दुनिया फिलहाल स्वास्थ्य प्रणाली के पुनर्निर्माण की कोशिश कर रही है। पारंपरिक चिकित्सा को फोकस में लाने के लिए पीएम मोदी की यह एक अद्भुत पहल है। हम पारंपरिक चिकित्सा को लेकर सभी एजेंडे के लिए स्वास्थ्य पर चर्चा कर रहे हैं। 

भूटान में भी दोनों पद्धतियों की दवाओं पर जोर
डेचेन ने कहा कि भूटान के अनुभवों को साझा करने में मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्होेंने बताया कि हमने पारंपरिक के साथ-साथ एलोपैथिक दवाओं को भी अपनाया है। हम सामान तरीके से उन्हें वितरित करते हैं। आप भूटान के किसी भी अस्पताल में जाएं तो आपको एलोपैथिक और पारंपरिक दोनों चिकित्सक दिखेंगे। हम एक ही विश्वविद्यालय में एक साथ दोनों तरह की शिक्षाएं देते हैं।

डब्लूएचओ प्रमुख ने की योग की तारीफ

विज्ञापन

जी20 शिखर सम्मेलन में डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस ने कहा कि भारत में पारंपरिक चिकित्सा का एक समृद्ध इतिहास है। भारत में आयुर्वेदिक चिकित्सा का समृद्ध इतिहास है। इसमें योग है, जो दर्द को कम करने में प्रभावी है। विदेशों द्वारा पारंपरिक दवाओं की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें