फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam CM Bhutan Visit: हिमंत बोले- पहली बार असम के मुख्यमंत्री को बुलावा, यह आर्थिक ताकत की मान्यता का प्रतीक

Fri, 20 Dec 2024 03:35 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह असम के मुख्यमंत्री को दिया गया पहला निमंत्रण है, जो राज्य के लिए एक बड़ी सम्मान और मान्यता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा नई संभावनाओं के रास्ते खोलेगी, जिनका वे आगे अन्वेषण करेंगे।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि भूटान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें जो निमंत्रण मिला, वह असम राज्य के लिए सम्मान और नई आर्थिक शक्ति के रूप में मान्यता है। कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात चीत के दौरान सरमा ने कहा कि भूटान राष्ट्रीय दिवस वहां के पहले राजा उग्येन वांगचुक के राज्याभिषेक का प्रतीक है और यह भूटान के पूर्वजों के बलिदानों को सम्मानित करने का अवसर है। 
विज्ञापन


बता दें कि सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा भूटान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भूटान गए थे। जहां उनका स्वागत बड़े ही गर्मजशी के साथ हुआ। उन्होंने भूटान के प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से मुलाकात की और व्यापार साझेदारी मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

भूटान का निमत्रण राज्य के लिए सम्मान- सरमा
सीएम सरमा ने कहा कि यह असम के मुख्यमंत्री को दिया गया पहला निमंत्रण है, जो राज्य के लिए एक बड़ी सम्मान और मान्यता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा नई संभावनाओं के रास्ते खोलेगी, जिनका वे आगे अन्वेषण करेंगे। उन्होंने बिजली आपूर्ति, बाढ़ की पूर्व चेतावनी प्रणाली, सिंचाई के लिए जलमार्गों और पाइप से जलापूर्ति जैसी मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


गेलेफू शहर के विकास का बताया महत्व
सरमा ने यह भी बताया कि भूटान असम सीमा के पास गेलेफू को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित कर रहा है, जो क्षेत्र में आर्थिक विकास लाएगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शिष्टाचार यात्रा थी, लेकिन भविष्य में यह और अधिक व्यावसायिक होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की कि असम भारत और भूटान के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

सीएम ने पहली यात्रा के लक्ष्य पर डाला प्रकाश
असम के सीएम ने आगे कहा कि यह असम के मुख्यमंत्री की पहली यात्रा है और हमने बातचीत की है, लेकिन हम इसे आगे नहीं बढ़ा सकते। अब हमारी केंद्र सरकार और भूटान इस पर आगे चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली यात्रा शिष्टाचार यात्रा की तरह थी, लेकिन भविष्य में यह अधिक व्यावसायिक होगी, क्योंकि भूटान फरवरी में एडवांटेज असम निवेश शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें