फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटान के राजकुमार ने किया पीएम मोदी को 'नमस्ते', बदले में मिले ये दो खास तोहफे

Thu, 02 Nov 2017 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
भूटान के राजशाही परिवार के साथ पीएम मोदी
विज्ञापन
भूटान का राजशाही परिवार बुधवार (1 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा तो सबकी आंखें नन्हे राजकुमार जिग्मे नामग्याल वांगचुक पर थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के वक्त उन्होंने नमस्ते किया जिसकी फोटोज भी सामने आई थीं। राजशाही परिवार के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर उनके राष्ट्रपति भवन जाने तक मीडिया लगातार राजकुमार की तस्वीरें लेने की कोशिश कर थी।
विज्ञापन


भारत-भूटान राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती अगले साल मनाने को हुए राजी

भूटान का राजशाही परिवार चार दिन के भारत दौरे पर है। पीएम मोदी से मिलने से पहले राजा जिग्मे खेसर नामगैल वांगचुक और रानी जेट्सन पेमा वांगचुक ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। चीन से चल रहे डोलकाम विवाद के बीच भूटान के राजा का भारत आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  King and Queen of Bhutan, Jigme Khesar Namgyel Wangchuck and Jetsun Pema Wangchuck met Prime Minister Narendra Modi today. pic.twitter.com/ghOh3jdWJi — ANI (@ANI) November 1, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

राजकुमार को पीएम ने क्या दिया?

भूटान के राजशाही परिवार के साथ पीएम मोदी
मोदी से मुलाकात के वक्त राजकुमार काफी खुश थे। मोदी ने उन्हें तोहफे के रूप में फीफा U-17 वर्ल्ड कप की आधिकारिक फुटबॉल और एक शतरंज दी। खबरों के मुताबिक, राजकुमार को शतरंज ज्यादा पसंद आई थी।

मुलाकातों के दौर के बाद भूटान की एंबेसी ने बयान जारी करके बताया कि साल 2018 को आधिकारिक रूप से दोनों देशों के अच्छे संबंधों के गोल्डन जुबली के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें