फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटान से आई चेतावनी: खाली कराएं डूअर्स का हिस्सा; टाला बांध के ऊपर से बह रहा पानी, टूटने का खतरा मंडराया

Sun, 05 Oct 2025 08:23 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
उत्तर बंगाल में भारी बारिश से तबाही। - फोटो : एजेंसी।
विज्ञापन

उत्तर बंगाल में कुदरत का कहर जारी है। इस बीच, भूटान ने पश्चिम बंगाल सरकार को एक गंभीर चेतावनी जारी की है। भूटान के वांग नदी पर बने टाला बांध का एक गेट नहीं खुलने से संकट गहराता जा रहा है। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बांध के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे बांध के टूटने का खतरा बढ़ गया है। यदि बांध टूटता है, तो भूटानघाट समेत डुआर्स का बड़ा इलाका जलमग्न हो सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भारी बारिश और भूटान के टाला बांध की स्थिति को देखते हुए प्रशासन चौकन्ना है। राहत एवं आपदा प्रबंधन टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। भूटान सरकार ने पश्चिम बंगाल प्रशासन को सतर्क करते हुए कहा है कि डुआर्स क्षेत्र के नदी किनारे बसे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। वहीं, भूटान की ओर से भी बांध का गेट खोलने की कोशिशें जारी हैं ताकि दबाव कम किया जा सके।
 
सच साबित हुई मौसम विभाग की चेतावनी
उधर, अलिपुर मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी की थी। विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि एक दिन में 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है, और भविष्यवाणी पूरी तरह सच साबित हुई।
विज्ञापन

 
कहां कितनी बारिश हुई (पिछले 24 घंटे में)

स्थान जिला वर्षा (मिमी)
दार्जिलिंग दार्जिलिंग 261
कूर्ती जलपाईगुड़ी 370
डयाना जलपाईगुड़ी 344
बनारहाट जलपाईगुड़ी 310
गजोलडोबा जलपाईगुड़ी 302
मालिगंज कोचबिहार 264
नेओरा जलपाईगुड़ी 245
लावा कालिम्पोंग 202
बिजनबाड़ी दार्जिलिंग 154



सिक्किम में वर्षा का हाल (पिछले 24 घंटे में)

स्थान वर्षा (मिमी)
नामथांग 155
माजीतार 128
सोरेंग 118
पैकयोंग 117
रोंगली 117
राबंगला 101
गंगटोक 88

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें