अपने ऊपर लगे आरोपों पर रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा, मीडिया से जुड़े कुछ प्रश्न मेरे पास झूठे आरोपों के संबंध में आ रहे हैं। जिन्हें सरकार ने लीक किया है क्योंकि राजस्थान में चुनाव नजदीक हैं। दिलचस्प बात यह है कि उठाए जा रहे बहुत से मुद्दे न्यायालय में हैं। क्या यह केवल एक संयोग है कि सरकार की कुछ चुनिंदा एजेंसियों ने अपनी गतिविधियों को तेज करते हुए उन मुद्दों को उठाया है जिनका मुझसे कोई संबंध नहीं है या फिर जिनपर मैं सालों पहले जवाब दे चुका हूं और पिछले चार सालों से पूरी तरह सहयोग कर रहा हूं।
दुखद बात यह है कि भाजपा के अलावा हर कोई यह देख सकता है कि ये रणनीति कितनी हताश, साफ तौर से राजनीतिक और विरोधाभासी है। मुझे उम्मीद है कि स्वतंत्र और मीडिया में मौजूद पेशेवर व्यक्ति उन मुद्दों से अपना ध्यान नहीं हटाएंगे जिनका राजस्थान की जनता से सरोकार है। जैसे- भारी बेरोजगारी और कुशासन और खुद को सरकार के प्लान बी में नहीं उलझाएगी। जिसका इस्तेमाल बैकफुट पर जाने के बाद किया जाता है। फिर चाहे वह राफेल हो या फिर विधानसभा चुनाव हारने का डर।