फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृप्ति देसाई ने हाजी अली दरगाह में किया प्रवेश, कड़ी सुरक्षा में निकली बाहर

Thu, 12 May 2016 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने बृहस्पतिवार सुबह हाजी अली दरगाह में प्रवेश पा लिया। मुंबई स्थित प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह में तृप्ति ने न सिर्फ प्रवेश किया बल्कि मजार पर मत्था भी टेका। इससे पहले उन्होंने कुछ दिनों पहले इस बात का ऐलान किया था कि वो बिना किसी को जानकारी दिए दरगाह में प्रवेश करेंगी। तृप्ति देसाई को दरगाह से बाहर पुलिस सुरक्षा में निकाला गया जिसके बाद पुलिस अपने साथ उन्हें लेकर गई। उन्हें फिलहाल कहां ले जाया गया है इस बात की कोई जानकारी नहीं है। तृप्ति ने कहा है कि यदि हमें 15 दिन के भीतर महिलाओं को आधिकारिक प्रवेश की घोषणा नहीं की गई तो हम फिर आंदोलनरत होंगे।
विज्ञापन


तृप्ति ने कहा कि  28 अप्रैल को जब हमने आंदोलन किया तो सबको बताया, हमने यह उम्मीद की थी कि हमें आसानी से प्रवेश मिल जाएगा। हमें लोगों ने नहीं जाने दिया गया और न ही पुलिस ने मदद की। उन्होंने कहा था कि अब हम छापामार तरीके से आंदोलन करेंगे और दरगाह जाएंगे, जिसकी सूचना केवल पुलिस को ही देंगे और किसी को नहीं।

प्रवेश पाने के बाद तृप्ति ने कहा कि मैंने हाजी अली दरगाह में प्रवेश पा लिया। मैं वहां तक गई जहां पहले महिलाओं को जाने की अनुमति थी। इबता दें कि तृप्ति देसाई के हाजी अली में प्रवेश के फैसले पर कई दलों और धर्मगुरुओं की टिप्पणी आई थी जिसमें कहा गया था कि अगर वो हाजी अली आईं तो उन्हें चप्पलों से पीटा जाएगा।
विज्ञापन

  At Haji Ali Dargah I prayed that women must be allowed to enter inner sanctum like they did before '11: Trupti Desai pic.twitter.com/DtYASmBtDu — ANI (@ANI_news) May 12, 2016

  Today I entered Haji Ali Dargah. I went till the point where women were allowed to go & offered prayers: Trupti Desai — ANI (@ANI_news) May 12, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें