फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजबल को मिली जमानत, लेकिन निकल नहीं पाएंगे बाहर

Wed, 22 Jun 2016 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
छगन भुजबल
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और उनके भांजे समीर को महाराष्ट्र सदन मामले में जमानत मिल गई है। एसीबी कोर्ट से बुधवार को दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन


इस मामले में जमानत मिलने के बावजूद भुजबल और उनके भांजे जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे, क्योंकि दोनों मनी लॉड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की न्यायिक हिरासत में है। महाराष्ट्र सदन मामले में दोनों में से प्रत्येक को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है।

दिल्ली के महाराष्ट्र सदन के निर्माण में ठेकेदार को अनुचित फायदा दिलाने का आरोप है। सदन के निर्माण में ठेकेदार ने 80 फीसदी का मुनाफा कमाया जबकि सरकारी सर्कुलर के मुताबिक उसे सिर्फ 20 फीसदी ही मुनाफा कमाने का ही अधिकार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक ठेकेदार ने भुजबल से जुड़ी कुछ कंपनियों में सदन के निर्माण से हुए मुनाफे का पैसा ट्रांसफर किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें