फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: RTI कार्यकर्ता से नेता बने प्रदीप प्रधान गिरफ्तार, दो साल पुराने मानसिक उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई

Mon, 30 Oct 2023 01:22 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि दुती ने प्रधान और कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि दो साल पहले ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए दुती ने प्रधान और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उड़ीसा उच्च न्यायालय का रुख किया था। 
विज्ञापन
RTI activist Pradip Pradhan - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा पुलिस द्वारा रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता से नेता बने प्रदीप प्रधान को 2021 में धाविका दुती चंद द्वारा दायर मानसिक उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया । भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस के तहत महिला पुलिस स्टेशन ने प्रधान को गिरफ्तार किया, जो नए राजनीतिक संगठन मो डाला के सचिव भी हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दुती ने प्रधान और कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि दो साल पहले ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए दुती ने प्रधान और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उड़ीसा उच्च न्यायालय का रुख किया था। पुलिस ने बताया कि मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पुलिस को प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया था। 

आखिर हो गई गिरफ्तारी
दुती ने कहा कि शुरुआत में, प्रधान को यह दिखाकर गिरफ्तार नहीं किया गया कि वह फरार है। मैं तीन बार पुलिस स्टेशन गई और बाद में उसकी गिरफ्तारी के लिए हाई कोर्ट चली गई। आखिरकार, पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपों से इनकार करते हुए प्रधान ने कहा कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। प्रधान ने आरोप लगाया कि मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है क्योंकि मो डाला द्वारा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पूर्व नौकरशाह वीके पांडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें